- भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी में फूट को स्वाभाविक बताया।
- भट्टाचार्य ने टीएमसी नेताओं को भाजपा में शामिल करने से मना किया।
- भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाए।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शनिवार (6 जून, 2026) को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में पड़ी फूट पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये तो होना ही था. तृणमूल कांग्रेस में तो फूट पड़नी ही थी, क्योंकि टीएमसी की कोई विचारधारा तो है नहीं.
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लूट और भ्रष्टाचार की दुकान बंद हो गई है, तो अब लड़ाई होनी ही है.
टीएमसी नेताओं को भाजपा में करेंगे शामिल?
वहीं, बंगाल भाजपा अध्यक्ष समित भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई सांसदों और नेताओं के बीजेपी के संपर्क में होने की खबरों पर कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दरवाजे बंद हैं. पश्चिम बंगाल की जनता ने हमें टीएमसी के खिलाफ ही जनादेश दिया है. उनके नेता इधर-उधर घूम रहे हैं, तो कोई मिल जाता है तो उन्हें चाय पिला देते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि पार्टी में शामिल कर लें.’
राहुल गांधी को लेकर बोले बंगाल भाजपा अध्यक्ष?
समिक भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों को देख लें. वो विदेश में जाकर क्या-क्या बयान देते हैं. किसी भी मुद्दे पर देश के साथ खड़े नहीं होते हैं. आज कांग्रेस पैरासाइट बन गई है. कभी कॉकरोच, तो कभी चूहों के पीछे भागती है. अब उनमें जनता के सामने आने की हिम्मत नहीं रही.
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर क्या बोले बंगाल भाजपा अध्यक्ष?
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य से जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार तो सबका है, लेकिन ये कौन लोग हैं, ये सबको पता है. विपक्ष अब जनता के सामने नहीं आ पा रहा है, तो पीछे से ऐसे प्रदर्शन कर रहा है.
यह भी पढे़ंः ‘सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…’, सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.