अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बुधवार को देश भर में 6.15 करोड़ की कमाई की। इस दौरान फिल्म के 9,851 शो प्रदर्शित हुए। इससे फिल्म ने अपनी रिलीज के 6 दिनों में अब तक 87.65 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
इस हफ्ते 3 जुलाई को यशराज की नई फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जबकि ‘वेलकम-3’ एक कॉमेडी फिल्म है इसलिए ‘अल्फा’ फिल्म चाहे कैसी भी हो उसका ‘वेलकम टू द जंगल’ पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म इस हफ्ते आसानी से 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।
वेलकम टू द जंगल की बहुत लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन अहमद खान ने किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.