प्रिव्यू कलेक्शन- 3.75 करोड़
पहला दिन- 15.25 करोड़
दूसरा दिन- 20 करोड़
तीसरा दिन- 24.75 करोड़
चौथा दिन- 8.50 करोड़
5वां दिन- 6.79 करोड़
अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म एक और बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई की थी। बीते साल रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ और ‘स्काई फोर्स’ ने भी ग्लोबली 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।
फिल्म की कहानी एक ऐसे एक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो शूटिंग के लिए एक गांव में पहुंचता है। वहां गांव वाले उन्हें असली सेना का जवान समझ बैठते हैं और एक अपराधी से बचाने की गुहार लगाते हैं। यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। साल 2007 में आई ‘वेलकम’ और 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ के बाद अब 2026 में यह तीसरा पार्ट दर्शकों के बीच है। फिल्म की स्टार कास्ट बहुत बड़ी है, जिसमें अक्षय के साथ अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे दिग्गज शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.