- कॉपी लिंक
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं और बिजनेस की रुकी पेमेंट मिल सकती है। कुंभ राशि के युवाओं को अपनी पढ़ाई से जुड़ी नौकरी मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशि वालों की इनकम के नए रास्ते बनेंगे और नौकरी के लिए की गई कोशिशों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वृष राशि के सरकारी कर्मचारियों को खास अधिकार या जिम्मेदारी मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों के प्रॉपर्टी बिजनेस के लिए समय फायदेमंद रहेगा। वहीं, सिंह राशि के लोग नई पार्टनरशिप पर काम शुरू कर सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत में फोन या मीडिया के जरिये कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। नेगेटिव- मन की इच्छाओं को दबाने के बजाय उन्हें सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सामाजिक और सोसाइटी की गतिविधियों में योगदान देने से संपर्क का दायरा बढ़ेगा और नए अनुभव मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
करियर- बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर बातचीत होगी और बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स और जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। अच्छा अवसर मिलने पर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार न करें। लव- पारिवारिक समस्याओं को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी परेशानियां और बढ़ा सकते हैं। हेल्थ- मौजूदा मौसम को देखते हुए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह और सहयोग से खोया हुआ मान-सम्मान दोबारा मिल सकता है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में समय बिताने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। समय के मुताबिक व्यवहार और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। विद्यार्थी सोशल मीडिया और फालतू बातों के कारण पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।
करियर- बिजनेस से जुड़े सरकारी कामों में आलस या लापरवाही करने से परेशानी हो सकती है। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करें। ऑफिस से जुड़े कागज व्यवस्थित और पूरे रखें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को खास अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दें। पारिवारिक मामला आपस में बैठकर ही सुलझाएं। हेल्थ- मौसम के कारण अपच और भूख न लगने की समस्या हो सकती है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपके भाग्य को मजबूत कर रही है। अपने काम के हर पहलू पर विचार करके आगे बढ़ने की जरूरत है। इनकम के नए रास्ते बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- यात्रा के नतीजे थकान भरे और उम्मीद से कम फायदेमंद रह सकते हैं। किसी के साथ ज्यादा बहस न करें। गुस्से और जल्दबाजी के कारण बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा।
करियर- कार्यस्थल पर चल रही समस्याएं दूर होंगी और काम व्यवस्थित तरीके से शुरू हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी महत्वपूर्ण डील हो सकती है। खरीद-बिक्री के काम में पक्का बिल जरूर लें। नौकरी पाने के लिए की गई कोशिशों के सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। लव- पति-पत्नी की कोशिशों से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी इम्युनिटी मजबूत रखने पर ध्यान दें। कुछ समय प्रकृति के बीच भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रोचक और जानकारी बढ़ाने वाली किताबें पढ़ने से आपकी सोच में अच्छा बदलाव आएगा। नेगेटिव- पैसों की परेशानी के कारण कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा उधार न लें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को गोपनीय रखें, वरना कोई व्यक्ति इनका गलत फायदा उठा सकता है।
करियर- बिजनेस के मामलों में किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच अच्छा तालमेल रखने से प्रोडक्शन बढ़ेगा। सरकारी कर्मचारियों को खास जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। लव- आपसी नोक-झोंक के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। शांति और समझदारी से समाधान निकालें। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- योग और एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें। जोड़ों के दर्द और नसों में खिंचाव के कारण परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- नई तकनीकी जानकारी मिलने से कई समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के लोगों के साथ घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी करने में अच्छा समय बीतेगा। खर्च ज्यादा होगा, लेकिन परिवार की खुशी के कारण इसका अफसोस नहीं रहेगा। नेगेटिव- बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखल न देने दें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव होने से चिंता रहेगी। शांत तरीके से उनका मार्गदर्शन करने की कोशिश करें।
करियर- बिजनेस से जुड़ा बड़ा फैसला लेते समय उलझन हो सकती है। घर के अनुभवी लोगों की सलाह लेने से सही समाधान मिलेगा। नई पार्टनरशिप की योजना चल रही है तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन और खरीदारी का कार्यक्रम बनाएं। हेल्थ- नियमित एक्सरसाइज और योग पर ध्यान दें। गर्दन और मांसपेशियों का पुराना दर्द दोबारा परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियां आपके लिए बहुत अनुकूल रहेंगी। अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करते रहें। सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। आपकी उपलब्धियों के सामने विरोधी कमजोर पड़ेंगे और उनकी नकारात्मक कोशिशें सफल नहीं होंगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी होने से बचें। कोई गलत काम बदनामी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों का गलत स्वभाव वाले लोगों से मेलजोल हो सकता है। इसका बुरा असर उनकी पढ़ाई और करियर पर पड़ सकता है।
करियर- किसी पार्टनरशिप का फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। नौकरी से जुड़ी परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। फिलहाल कोई बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने के योग नहीं हैं। लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार के कारण टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। हेल्थ- गला खराब हो सकता है और बुखार जैसा महसूस होगा। लापरवाही न करें और पूरा इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- नई योजनाएं और गतिविधियां शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कोशिश और मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। सफलता मिलने पर सारी थकान दूर हो जाएगी। युवाओं को प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- किसी धार्मिक कार्यक्रम में गलतफहमी के कारण किसी से कहासुनी हो सकती है। अपना व्यवहार शांत और संतुलित रखें। जरूरत से ज्यादा अपने बारे में सोचने का बुरा असर निजी और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।
करियर- मशीनरी से जुड़े बिजनेस में परेशानियां बनी रहेंगी। इसके कारण ऑर्डर पूरा करने में देरी हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, वरना उनकी वजह से आपको भी परेशानी हो सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आना होगा। मेहमानों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव पार्टनर से मुलाकात करने में कुछ रुकावट आ सकती है। हेल्थ- एसिडिटी या पित्त से जुड़ी समस्या वाले लोग मौजूदा मौसम से अपना बचाव करें। अनुभवी डॉक्टर की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। ठंडी तासीर वाली चीजें भी भोजन में शामिल कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- सप्ताह के बीच से परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। इसलिए शुरुआत में ही अपने कामों की योजना बना लें। कोई फायदेमंद जानकारी मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी कोशिशों से दूर होंगी। नेगेटिव- रिश्तों में मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन लगाने के बजाय अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। घर के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ समय बिताने से उपयोगी जानकारी मिलेगी।
करियर- बिजनेस के मामलों में किसी की गलत सलाह नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अपने फैसले पर भरोसा रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में छोटी सी गलती के कारण अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- मौजूदा मौसम के कारण एलर्जी और घबराहट की समस्या हो सकती है। भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी लगातार कोशिश और मेहनत से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मानसिक शांति और मनोबल बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत या धार्मिक जगह पर बिताएं। आप अपने अंदर मजबूत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। फिलहाल यात्रा करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। आपकी किसी बात से घर के बुजुर्ग नाराज हो सकते हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र बढ़ाने की योजना पर विचार होगा। काम करने का उत्साह बना रहेगा। सहकर्मियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी गैरकानूनी काम से दूर रहें, वरना बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। लव- परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। लव पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। किसी के सामने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो फिलहाल इंतजार करें। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह अलग-अलग गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। इनकी मदद से भविष्य का कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है। नजदीकी धार्मिक जगह की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- निवेश करने से बचें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। दूसरे कामों के साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
करियर- बिजनेस से जुड़ी योजना चल रही है तो उसे शुरू करने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि प्रमोशन के योग हैं। लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। इसका असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। हेल्थ- कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों का सेवन बढ़ाएं। भाग्यशाली रंग– काला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में नए रास्ते खोल सकता है। घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने पर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- तनाव से दूर रहें, वरना इसका असर काम करने की क्षमता पर पड़ेगा। छोटी सी गलतफहमी के कारण नजदीकी दोस्तों या भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं। घर में मेहमान आने से आपके निजी कामों में रुकावट आ सकती है।
करियर- कार्यस्थल पर कुछ बदलाव होते रहेंगे। कोई भी काम करते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, क्योंकि अकेले लिया गया फैसला गलत हो सकता है। युवाओं को अपनी पढ़ाई से जुड़ी नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है। लव- दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। विपरीत लिंग के किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- खांसी, जुकाम और गला खराब होने की समस्या हो सकती है। सही इलाज लें और मौजूदा मौसम से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से तनाव दूर होगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ अपनी योजनाओं पर बात करने से सही सलाह मिलेगी। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति के मामले में भाइयों से विवाद होने की आशंका है। अपने अच्छे व्यवहार से परिस्थितियां संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती के कारण काम टालने से बचें।
करियर- निजी समस्याओं और स्वास्थ्य खराब होने के कारण बिजनेस को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसके बावजूद फोन के जरिये ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- काम का तनाव घर की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए पार्टनर को समय देना जरूरी है। हेल्थ- स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। ज्यादा मानसिक काम करने के कारण सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 1
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
