- देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, तापमान 47 डिग्री पार।
- मध्य, उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत में पारा 43-47 डिग्री।
- उत्तर पश्चिम भारत, दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की चेतावनी।
- गर्मी के साथ कहीं-कहीं बारिश, मिलाजुला रहेगा मौसम।
भारत के कई हिस्सों में इस वक्त भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री के पार हो गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, देश के मध्य भागों, उससे सटे उत्तर प्रदेश, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
वहीं, भारत के पूर्वोत्तर हिस्से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिम-दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा. जबकि भीषण गर्मी के बीच विदर्भ के ब्रह्मपुरी सबसे ज्यादा तपता हुआ इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और कई राज्यों में लू जैसे हालात बने हुए हैं.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.
24 मई को देश में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा बयान में कहा है कि रविवार (24 मई, 2026) को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. आईएमडी ने कहा कि रविवार को कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी, तो कहीं बारिश और बादलों की मौजूदगी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने संकेत दिया कि देश के कई राज्यों में तापमान और बारिश का यह असमान पैटर्न जारी रहेगा.
कहां-कहां भीषण गर्मी का दिखेगा प्रकोप?
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में गर्मी का सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. कई इलाकों में लू चल सकती है और तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में भी उमस और गर्म हवा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए हीटवेव और भीषण गर्मी के लिए अलर्ट जारी किया है. हालांकि, इस भीषण गर्मी और लू की स्थिति में सुधार को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.