- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Maharashtra Heatwave Alert | Jharkhand Rain Kashmir Himachal Snowfall
- कॉपी लिंक
देश में भीषण गर्मी होने लगी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46°C से ऊपर दर्ज किया गया। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा। यहां पारा 47.6°C दर्ज किया गया।
प्रयागराज में 46.8°C, पंजाब के भटिंडा में 47°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C, अमरावती में 46.4°C, अकोला में 46.3°C, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 46.2°C, श्रीगंगागर में 46.1°C, बीकानेर में 46°C पारा रहा।
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज से 24 मई तक देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी में झुलसेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग आधे देश में लू का प्रकोप रहेगा।
औसत तापमान 45°C तक रह सकता है। इसका कारण जो मौसम प्रणालियां पहले कई हिस्सों में अच्छी बारिश करा रही थीं, वो अब कमजोर हो गई हैं। एजेंसी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में लू का अलर्ट जारी किया है।

UP में अधिकारियों के अलर्ट रहने के निर्देश
मध्यप्रदेश में सोमवार को इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई। खजुराहो में पारा 46.8°C, उज्जैन में 45.4°C, खंडवा में 45.1°C दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 44°C रहा। तेज धूप के कारण कई जगह सड़कों का डामर पिघल गया।
यूपी के सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने को कहा। सीएम ने अफसरों को फील्ड में उतरने और संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखने, राहत-बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
झारखंड में बारिश
झारखंड के कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश जारी है। सोमवार को रांची और गुमला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम में रिकॉर्ड की गई।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
20 मई:
- राजस्थान के 19 जिलों में, यूपी के 33 जिलों और पंजाब में हीटवेव का अलर्ट।
- झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
21 मई:
- राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
- असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।
देशभर में मौसम की तस्वीरें…

जम्मू में गर्मी से बचने चेहरे के कपड़ों से ढंककर जाता शख्स।

बीकानेर में पंखा ले जाता शख्स।

अमृतसर में छाता लगाकर जाती महिला।

लखनऊ में गर्मी के बीच नदी में नहाते युवक।

जयपुर में बच्चों को तेज धूप से बचाने के लिए ढंककर ले जाते माता-पिता।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
