बहुत से लोग वेट लॉस के लिए खाना खाने के तुरंत बाद गर्म पानी पीते हैं। उन्हें लगता है कि इससे पाचन में सुधार होगा। हालांकि, आपको बता दें कि ये गलत है।
Image: freepik

खाना खाने के तुरंत बाद बहुत गर्म पानी पीने से आपकी पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है। यानि आपका खाना ठीक से नहीं पचता। पानी खाने को पचाने वाले पाचक रस को पतला कर देता है जिससे प्रक्रिया धीमी होती है।
Image: freepik

इसके अलावा, गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। अगर पाचन सही से नहीं होगा तो शरीर को खाने से मिलने वाले पोषण ठीक से नहीं मिल पाते हैं।
Image: freepik

पानी के तापमान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से मुंह, गले और अन्नप्रणाली को नुकसान हो सकता है।
Image: freepik

अगर आपकी पाचन की प्रक्रिया धीमी होगी तो इसका सीधा असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ेगा। मेटाबॉलिज्म धीमा होगा तो आपको वजन घटाने में दिक्कत होगी।
Image: freepik

खाने को ठीक से पचाने के लिए तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। डॉक्टर सलाह देते हैं कि खाने के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद ही पानी पीना ठीक रहता है।
Image: freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.