पिग्मेंटेशन, टैनिंग और दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल कर रहीं और रिजल्ट नहीं दिख रहा, तो कुछ दिन तक लगाएं ये होममेड फेस पैक, जो चेहरे पर दो शेड तक हल्कापन लाएगा।
फेस पैक बनाने के लिए चाहिए 4 चीजें
फेस पैक बनाने के लिए आपकी 4 चीजों की जरूरत होगी।
- एक चम्मच चने की दाल,एक चम्मच ऑरेंज मसूर की दाल और साथ ही एक चम्मच चावल लेकर अच्छी तरह से धो लें। फिर धोने के बाद इसे रातभर कच्चे दूध में भिगोकर छोड़ दें।
- अगली सुबह जब दूध में ये दाल और चावल फूल जाएं तो इनका पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमे एक से दो धागे केसर के डाल सकती हैं।
- बस इस पेस्ट को सुबह चेहरे पर लगाकर पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए क्लीन करें।
- रोजाना कम से कम 20-25 दिन तक इस फेस पैक से चेहरे को साफ किया जाए तो ना केवल रंगत निखरेगी बल्कि आपकी स्किन पर दिख रहे दाग-धब्बे भी हल्के हो जाएंगे।
पहले से बनाकर रख लें पाउडर
अगर हर सुबह आपके पास टाइम नहीं है तो आप चने की दाल, मसूर की ऑरेंज दाल और चावल को बराबर मात्रा लगभग सौ-सौ ग्राम लेकर बारीक पाउडर बनाकर रख लें।
बस इस पाउडर को रात में एक चम्मच कच्चे दूध में भिगोकर छोड़ दें और सुबह लगा लें। ये आसान तरीका है और आपका होममेड फेस पैक झट से बनकर रेडी हो जाएगा।
चने की दाल साइंटिफिकली अप्रूव फेस पैक है जो स्किन को ब्राइटेन करने में मदद करता है। वहीं चावल में कोजिक एसिड होता है जो दाग-धब्बों, पिग्मेंटेशन को हटाने में मदद करता है। जिससे स्किन पर हो रहे एक्ने मार्क्स को हटाने में मदद मिलती है। वहीं मसूर की दाल स्किन की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। चेहरे की पिग्मेंटेशन, टैनिंग को दूर करना है तो मसूर की दाल असरदार रहती है। इन तीनों चीज को मिलाकर जब फेस पैक बनता है तो वो स्किन पर गहरा असर छोड़ता है और स्किन की रंगत निखरना स्टार्ट हो जाती है।
तो महंगी क्रीम और सीरम लगाकर थक चुकी हैं और स्किन पर कुछ खास फर्क नजर नहीं आ रहा तो इस होममेड फेस पैक को ट्राई करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.