चाय के शौकीन हैं तो एक बार ये 1 चीज मिलाकर चाय जरूर बनाएं। इतनी गाढ़ी और मलाईदार बनेगी कि पी कर मजा आ जाएगा। इसके लिए आपको मिल्क पाउडर या कोई चीज बाहर से नहीं लानी है। आपकी किचन में ही इसका सीक्रेट छिपा है।
चाय को गाढ़ा और टेस्टी बनाएगी ये 1 चीज
चाय को गाढ़ा और टेस्टी बनाना है, तो उसमें थोड़ी सी दूध की मलाई जरूर एड कर दें। मलाई मिलाने से बिल्कुल ढाबे जैसी रिच और क्रीमी टेस्ट वाली चाय बनती है। मलाई हमेशा लास्ट में ही एड की जाती है। जब आप अदरक, चायपत्ती और चीनी वगैरह डालकर चाय को पकाने रखते हैं, उसके बाद उसमें थोड़ी सी ताजी मलाई एड करें। इसके बाद चाय को थोड़ी देर के लिए और पकने दें। मलाई चाय में अच्छी तरह मिक्स हो जाएगी।
स्वाद की टिप: मलाई को थोड़े से गर्म दूध के साथ अच्छी तरह फेंट लें, ताकि इसमें बिल्कुल भी गुठलियां ना रहें। फिर इसे चाय बनाने में इस्तेमाल करें, ये अच्छी तरह चाय में मिक्स हो जाती है।
मलाई की जगह फ्रेश क्रीम भी यूज कर सकते हैं
चाय में मलाई की जगह आप थोड़ा सा फ्रेश क्रीम भी यूज कर सकते हैं। फ्रेश क्रीम से भी चाय का साथ का टेक्चर और स्वाद काफी अच्छा हो जाता है। चाय गाढ़ी और क्रीमी बनती है। इसे भी आपको आखिर में ही मिलाना है। जब चाय पकने लगे, तब 1-2 चम्मच फ्रेश क्रीम को इसमें एड करें और धीमी आंच पर चाय को 30-40 सेकंड के लिए पका लें। इसके बाद चाय को गरमा-गरम सर्व करें।
गुड़ डालने से भी गाढ़ी होती है चाय
चीनी की जगह अगर आप चाय में थोड़ा सा गुड़ डालते हैं, तो उससे भी चाय गाढ़ी और क्रीमी बनती है। हालांकि गुड़ पूरी तरह चाय को गाढ़ा नहीं करता है, लेकिन इससे चाय का टेस्ट ज्यादा क्रीमी और रिच महसूस होता है। अगर आप चीनी अवॉइड करते हैं, तो उसकी जगह गुड़ एक हेल्दी और अच्छी चॉइस हो सकता है। इससे चाय भी मीठी होगी और स्वाद भी जबरदस्त आएगा।
स्वाद की टिप: चाय बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें। इससे चाय थिक और क्रीमी बनती है। अगर दूध पतला है तो उसमें पानी की मात्रा कम रखें। दो कप दूध के साथ एक कप पानी काफी रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.