वृंदावन में मंगलवार शाम बांके बिहारी मंदिर के पास गली नंबर-5 में एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां श्रद्धालुओं की भीड़ थी। छज्जा गिरने से 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुधीर गोस्वामी के मकान में हुआ। पड़ोसी शिवकुमार का कहना है कि छज्जे पर पहले से दरार थी। बंदर के कूदने से गिर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जे का मलबा गली में फैल गया, जिसकी चपेट में आकर श्रद्धालु घायल हो गए। 3 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद मची अफरा-तफरी छज्जा गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। मंदिर क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा हादसे के बाद बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आसपास के पुराने और जर्जर भवनों की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुराने भवनों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। खबर की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.