फॉक्सवैगन भारत के सबसे ज्यादा डिमांड वाले 4-मीटर से छोटे एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी अपनी इस बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को साल 2027 तक लॉन्च करने जा रही है।
कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी
लुक की बात करें तो फॉक्सवैगन की यह नई छोटी एसयूवी ब्राजील में बिकने वाली फॉक्सवैगन टेरा से काफी मिलती-जुलती हो सकती है। हालांकि, भारतीय ग्राहकों की पसंद के हिसाब से इसके लुक में कुछ बदलाव किए जाएंगे। न्यूज वेबसाइट indiacarnews में छपी एक खबर के अनुसार, इसमें पतली एलइडी हेडलैम्प्स, आपस में जुड़ी हुई लाइट स्ट्रिप, स्पोर्टी बंपर, रूफ रेल्स और पीछे जुड़ी हुई एलइडी लाइट मिल सकती हैं।
कुछ ऐसा होगा डाइमेंशन
कार के साइज को सरकारी नियमों के हिसाब से थोड़ा छोटा रखा जाएगा ताकि यह टैक्स छूट वाली 4-मीटर से छोटी गाड़ियों की केटेगरी में आ सके। आपको बता दें कि ब्राजील में बिकने वाली VW Tera की लंबाई 4.15 मीटर है, जबकि भारत आने वाले मॉडल की लंबाई 4 मीटर से कम रखी जाएगी। इसके अलावा, फॉक्सवैगन इसका एक ज्यादा स्पोर्टी ‘GT’ वेरिएंट भी ला सकती है, जिसमें स्पोर्टी बैज और थोड़े अलग डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे।
शानदार होगी एसयूवी की केबिन
अंदर की बनावट और फीचर्स के मामले में यह नई कार काफी हद तक स्कोडा कायलाक जैसी ही होगी। कार के केबिन में 10-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक एसी और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सफर को और आरामदायक बनाने के लिए इसमें वायरलेस फोन चार्जर और हवादार सीटें मिलने की भी पूरी उम्मीद है।
दमदार होगा पावरट्रेन
इंजन और पावर की बात करें तो इसमें स्कोडा कायलाक वाला ही 1.0-लीटर का पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। गियर के लिए कंपनी इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन दे सकती है। बढ़िया इंजन और नए जमाने के फीचर्स के साथ फॉक्सवैगन की यह नई कार भारतीय परिवारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपकमिंग एसयूवी की कीमत 8 लाख से 13 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
(प्रतीकात्मक फोटो- फॉक्सवैगन अपकमिंग एसयूवी भारत)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.