52 वीक हाई के करीब पहुंचा VI का शेयर
बीएसई में वोडाफोन आइडिया के शेयर आज 14.09 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 15.18 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, वोडफोन आइडिया के शेयरों का बीएसई में 52 वीक हाई 15.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 6.46 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये का है।
पैसा जुटाने का प्रयास कर रही है कंपनी (Vodafone Idea in News)
वोडाफोन आइडिया कई मोर्चे पर पैसा जुटाने का प्रयास कर रही है। कंपनी की कोशिश है कि नए फंड्स के जरिए नेटवर्क को और मजबूत किया जा सके। जिससे रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का मुकाबला अच्छे से हो सके। बता दें, पहली तिमाही के नतीजों के दौरान कंपनी के मैनेजमेंट ने बताया था कि एसबीआई सहित कई बैंकों से भी फंड्स के लिए बातचीत हुई है।
पहली तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन (VI Q1 Results)
अप्रैल से जून 2026 के दौरान वीआई का रेवन्यू 11689 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का CASH EBITDA भी 13.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2475 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा (VI Share price)
बीता एक साल वोडाफोन आइडिया के शेयरहोल्डर्स के लिए शानदार रहा है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक का दाम 104 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.44 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
5 साल में कंपनी के शेयरों में 139% की तेजी
बीते एक साल में तेजी के बावजूद भी दो साल में टेलीकॉम कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में स्टॉक 73 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, पिछले 5 साल में शेयरों की कीमतों में 139 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल चुकी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.