Vodafone Idea ने अपनी नई ब्रैंड पहचान के तहत नया लोगो लॉन्च किया है और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने नया कैंपेन ‘Vi बदल रहा है.. तैयार रहिए’ शुरू किया है।
पूरे बदलाव में शाहरुख खान की एंट्री को सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा रहा है। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल शाहरुख खान अब Vi के ब्रैंड कैंपेन में कंपनी का चेहरा बने हुए नजर आएंगे। उनकी देशभर में लोकप्रियता और मजबूत फैन फॉलोइंग का फायदा Vi को अपनी ब्रैंड रीच बढ़ाने में मिल सकता है।
टेलिकॉम मार्केट में तेज हुआ कॉम्पिटीशन
Vodafone Idea के लिए यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय टेलीकॉम बाजार में कॉम्पिटीशन काफी तेज है। Reliance Jio और Bharti Airtel के बीच मुकाबले में Vi लगातार अपनी पोजीशन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कंपनी का नया ब्रैंड कैंपेन ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की स्ट्रेटजी का हिस्सा माना जा सकता है।
कंपनी के लिए हाल के महीनों में कंज्यूमर बेस से जुड़े आंकड़े भी कुछ पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। Business Standard के मुताबिक, जुलाई में Vi ने 2,40,114 मोबाइल कस्टमर जोड़े, जो करीब दो साल में कंपनी का सबसे बड़ा मंथली कस्टमर ग्रोथ था। यह लगातार छठा महीना भी रहा जब कंपनी ने कस्टमर्स में बढ़त दर्ज की।
फिलहाल ब्रैंडिंग से जुड़ा है नया बदलाव
हालांकि, नया लोगो और ब्रांड एंबेसडर बदलने से ग्राहकों की मौजूदा मोबाइल सेवाओं में तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा। ग्राहकों के मौजूदा नंबर, प्लान और कनेक्टिविटी सर्विसेज पहले की तरह जारी रहेंगी। फिलहाल यह बदलाव मुख्य रूप से कंपनी की ब्रैंडिंग और मार्केटिंग स्ट्रेटजी से जुड़ा है।
बता दें, Vi का यह कदम केवल लोगो बदलने तक सीमित नहीं है। कंपनी खुद को एक ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-सेंट्रिक ब्रैंड के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है। नई ब्रैंड पहचान के साथ कंपनी अपने डिजिटल अनुभव, कनेक्टिविटी और भविष्य की टेक्नोलॉजी सेवाओं पर भी ज्यादा जोर देने का संकेत दे रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.