7200mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया Vivo Y31t 5G। यह फोन भारत में ऑफलाइन मार्केट के लिए लॉन्च हुआ है। फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपए है और इसमें 7200mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है।
Vivo Y31t 5G की भारत में कीमत
Vivo Y31t 5G को भारत में तीन RAM-स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपए है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल 29,999 रुपए और 8GB + 128GB मॉडल 34,999 रुपए में आता है। फोन को Mint Green और Ruby Red कलर में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से फोन पर 1,500 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Vivo Y31t 5G की 6 बड़ी खासियतें
1. Vivo Y31t 5G का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 7200mAh बैटरी पैक है। कंपनी के फोन में 44W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे बड़ी बैटरी को चार्ज करने में लगने वाला समय कम रखने की कोशिश की गई है।
2. Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है। फोन में अधिकतम 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस मिलने की बात कही गई है।
3. परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y31t 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 613 GPU मिलता है।
4. कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा है।
5. Vivo Y31t 5G में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन की बड़ी खासियतों में शामिल है। इसका मतलब धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में फोन को अच्छी मजबूती मिलती है।
6. फोन का वजन करीब 219 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.39mm बताई गई है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.