Vivo V80 की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। वीवो का यह सिनेमैटिक कैमरे वाला फोन भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी के फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V70 का अपग्रेड होगा। कंपनी ने पहले ही इस फोन के कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिए हैं। वीवो का यह स्मार्टफोन Zeiss कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही, इसमें 7200mAh की दमदार बैटरी और OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
लॉन्च डेट हुई कंफर्म
Vivo India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही, फोन के कलर वेरिएंट्स भी कंफर्म हो गए हैं। यह फोन 6 अक्टूबर को दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन – Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black में पेश किया जाएगा। वीवो का यह फोन कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के अलावा Amazon, Flipkart समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।
Vivo V80 के फीचर्स (संभावित)
वीवो का यह फोन 6.59 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक होगी। इसके डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए जाएंगें, जिसकी मोटाई महज 1.25mm होगी।
कैमरे की बात करें तो वीवो का यह फोन Zeiss ब्रांड वाले कैमरा यूनिट के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का नाइट टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी औक वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिल सकता है। फोन का कैमरा 100x डिजिटल और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा।
Vivo V80 को गूगल जेमिनी पर बेस्ड AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिलेगा। यह पोन 7200mAh की दमदार बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। कंपनी के अन्य फीचर्स फिलहाल कंफर्म नहीं किए हैं। पिछले दिनों इस फोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जहां फोन के चिपसेट की डिटेल सामने आई थी। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, फोन वाटरप्रूफ IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़ें – 2.8K OLED स्क्रीन, 14 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ GoogleBook लैपटॉप
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.