कल यानी 30 जुलाई को दो नए स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं Vivo T5x 5G के नए फ्यूजन रेड कलर वेरिएंट और iQOO Z11 Lite 5G की। दोनों ही फोन दिखने में बेहद खूबसूरत हैं औरे हैवी स्पेसिफिकेशन्स पैक करते हैं।
Vivo T5x 5G Fusion Red: कीमत और कलर्स
यह भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST से Flipkart, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में फोन के बेस वेरिएंट (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह लाइन में पहले से मौजूद Cyber Green और Star Silver कलर ऑप्शन के साथ शामिल हो गया है।
Vivo T5x 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर
वीवो का यह फोन डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनलओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.76-इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। डिस्प्ले ‘आई कम्फर्ट मोड’ को सपोर्ट करता है और लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए इसमें TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है, साथ ही इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है।
Vivo T5x 5G: कैमरा और बैटरी
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX852 सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का बोकेह लेंस शामिल है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। फोन में 7,200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन टाइम दे सकता है।
iQOO Z11 Lite 5G: कीमत और कलर्स
फोन की बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसे दो कलर्स – मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लेम में खरीदा जा सकेगा। रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। फोन की वास्तविक कीमत 4+128GB वेरिएंट के लिए 19,499 रुपये, 6+128GB वेरिएंट के लिए 21,499 रुपये और 6+256GB वेरिएंट के लिए 24,499 रुपये है। ग्राहक SBI और Axis बैंक कार्ड से खरीदी कर 1500 रुपये तक का छूट पा सकते हैं। बैंक ऑफर के बाद, 4+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये, 6+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 6+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
iQOO Z11 Lite 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर
इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का एचडी प्लस प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। लगभग 209 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.4mm है। कंपनी का दावा है कि फोन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे चमकदार डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है, जिसका AnTuTu स्कोर 5,79,000 से ज्यादा है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलेगा। फोन दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है।
iQOO Z11 Lite 5G: कैमरा और बैटरी
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी होगा, जिसमें सोनी सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 5 मेगापिक्सेल कैमरा है। इसमें ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स और गूगल जेमिनी का सपोर्ट शामिल है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज करने पर यह 20 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम या 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे केवल 10 मिनट की चार्जिंग में यह फोन 8 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 7.2 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.