Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के फीचर्स कंफर्म करने शुरू कर दिए हैं। वीवो का यह फोन 7050mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। चीनी ब्रांड ने फोन के डिस्प्ले फीचर्स भी रिवील कर दिए हैं। कंपनी इस सीरीज में चार फोन भारतीय बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जिनमें Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e शामिल हैं।
कैमरा फीचर्स हुए कंफर्म
वीवो इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन का कैमरा डिटेल शेयर किया है। वीवो का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जाएगा। कंपनी इसमें Sony IMX882 सेंसर यूज करने वाली है। वहीं, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है।
डिस्प्ले डिटेल कंफर्म
इससे पहले कंपनी ने X हैंडल के जरिए फोन के डिस्प्ले की डिटेल शेयर की है। यह फोन 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की होगी। यही नहीं, वीवो के इस फोन में MediaTek Dimensity 7550 Turbo चिपसेट मिल सकता है। इसे दो कलर ऑप्शन – रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन में लॉन्च किया जाएगा।
यह स्मार्टफोन 7050mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलेगा। फोन IP रेटिंग के साथ आएगा, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म किया है कि बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 7.99mm होगी। इस फोन का लुक और डिजाइन हाल में लॉन्च हुए Vivo S2 की तरह होगा।
Vivo S2 के फीचर्स
पिछले दिनों ही चीनी कंपनी ने भारत में Vivo S2 लॉन्च किया है। वीवो S सीरीज का यह फोन करीब 7 साल बाद लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Vivo S2 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं, फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन 7050mAh की दमदार बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें – बिना इंटरनेट होगी UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की 123Pay सर्विस, Nokia के फीचर फोन में मिलेगी सुविधा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.