Vivo लंबे समय के बाद अपनी S सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज का पहला फोन 2019 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस सीरीज के दूसरे मॉडल Vivo S2 को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। वीवो इंडिया ने इस फोन की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसका टीजर जारी किया है। हालांकि, अभी फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की गई है।
पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन 6 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के कलर ऑप्शन की डिटेल भी एक टिप्स्टर ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में तीन कलर ऑप्शन – सेफायर ब्लू, सिल्क व्हाइट और रीगल ब्रॉन्ज में पेश किया जा सकता है। Vivo S2 के डमी यूनिट्स भी पिछले दिनों सामने आई थी। साथ ही, फोन के बैटरी के बारे में भी जानकारी रिवील हुई थी।
Vivo India द्वारा शेयर किए गए टीजर के मुताबिक, वीवो के इस फोन के बैक में दो बड़े कैमरे सेंसर दिए जाएंगे। इसका लुक काफी हद तक iPhone Air की तरह है। हालांकि, इसमें कंपनी ने दो कैमरे दिए हैं। फोन के बैक में पॉलीकॉर्बोनेट यानी प्लास्टिक फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल दिए जाने की संभावना है।
Vivo S2 के संभावित फीचर्स
वीवो का यह मिड बजट फोन भारत में 6.59 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। Vivo S2 को भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट दिया जाएगा।
Vivo के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है। यह फोन 7000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल सकता है।
कितनी होगी कीमत?
वीवो का यह मिड बजट फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भारत में 38,000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 42,000 रुपये की प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की सेल भारत में 11 अगस्त को शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Samsung के तीन सस्ते फोन जल्द होंगे लॉन्च, नई लिस्टिंग में सामने आई डिटेल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.