क्या है नई खबर (Vishal Mega Mart news)
कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह सीईओ और एमडी की नियुक्ति बना है। 21 अगस्त को विशाल मेगा मार्ट ने दी जानकारी में बताया कि गुरेंदर कपूर को फिर से बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2031 तक रहेगा। यानी अगले 5 साल तक वो इस पद पर फिर से रहेंगे।
एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कपूर के पास 42 सालों का मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट सेक्टर में अनुभव है। इससे पहले वो हिन्दुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
लॉन्ग टर्म में कंपनी ने किया है संघर्ष
विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 5.28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2026 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिसत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, एक साल में स्टॉक का दाम 24.50 प्रतिशत गिरा है।
एक्सपर्ट्स क्या सलाह दे रहे हैं? (Vishal Mega Mart target price)
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनले ने विशाल मेगा मार्ट के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 146 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। एक्सपर्ट का कहना है कि एमडी और सीईओ के पद पर फिर से नियुक्ति एक अच्छी खबर है।
प्रमोटर्स घटा रहे हैं हिस्सेदारी
जून तिमाही के दौरान कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 40.09 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले मार्च क्वार्टर के दौरान उनके पास 40.12 प्रतिशत हिस्सा था। बता दें, दिसंबर तिमाही तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 54.09 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.