Virat Kohli: विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग उन्हें ट्रोल करने के लिए कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। इस बार भी क्रिकेटर के लिए एक ‘लाइक’ जी का जंजाल बन चुका है। दरअसल, नेटिजंस का ऐसा दावा है कि किंग कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की एक फोटो लाइक कर दी है। हालांकि, बवाल मचने के बाद उन्होंने फोटो अनलाइक कर दी।
विराट कोहली की हर एक एक्टिविटी पर लोग चील की तरह नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं। इससे पहले जब क्रिकेटर ने भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी, तब भी खूब हंगामा हुआ था। तब कोहली ने इसे एल्गोरिदम की गलती बता दिया था। ऐसे में अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि इस बार वो किसे जिम्मेदार ठहराएंगे।
जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो ‘लाइक’ कर फंसे कोहली
सोशल मीडिया पर इस ‘लाइक’ का स्क्रीनशॉट आग की तरह वायरल हो रहा है जिसपर नेटिजंस खूब मजे ले रहे हैं। बहुत से फैंस ने तो कोहली की पत्नी और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से भी शिकायत करना शुरू कर दिया है। इसी वजह से अब जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं।
जिस पोस्ट को विराट कोहली ने कथित तौर पर लाइक किया था, उसमें लिजलैज ने पाउडर ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी और मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। अगर आप कमेंट सेक्शन खोलकर देखेंगे तो आपको कोहली से जुड़े ही मजेदार रिएक्शन देखने के लिए मिल जाएंगे।
फैंस कर रहे ‘अनुष्का भाभी’ से शिकायत
बहुत से फैंस ऐसे भी हैं जो अनुष्का शर्मा से शिकायत कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘अनुष्का भाभी चीकू भैया को संभाल लो’। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘अनुष्का भाभी अब विराट कोहली को अच्छे से बताएंगी’। एक यूजर ने ये भी फनी कमेंट किया कि ये लाइक पक्का कोहली के बेटे अकाय ने किया होगा। बहुत से फैंस कोहली को प्राइवेंट अकाउंट बनाने की सलाह दे रहे हैं जहां वो बिना लोगों की नजरों में आए आराम से और लड़कियों की फोटो लाइक कर पाएंगे।
कुछ लोग कमेंट में ‘एल्गोरिदम’ लिखते हुए पूरी सिचुएशन के मजे ले रहे हैं। हालांकि, कोहली के फैंस उनके सपोर्ट में आए हैं जो लिख रहे हैं कि’ क्या बंदा अब चैन से फोटो भी लाइक नहीं कर सकता’। उनका कहना है कि ‘सोशल मीडिया पर हर चीज का बतंगड़ बना दिया जाता है’।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.