Virat Kohli Sanju Samson | Image:
Instagram
भारत की जीत पर क्या बोले विराट कोहली?
इसके अलावा विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन को अभूतपूर्व बताते हुए लिखा, ‘हम एक बार फिर चैंपियन बन गए। अहमदाबाद में खेले गए बड़े फाइनल मुकाबले में हमारी जीत शानदार रही। पूरे टूर्नामेंट में दबाव के बावजूद लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस टैलेंटेड टीम के सामने कोई टिक नहीं पाया। इस शानदार उपलब्धि में योगदान देने के लिए पूरी मैनेजमेंट टीम और सपोर्ट स्टाफ को हार्दिक बधाई। यह जीत वाकई सराहनीय है। जय हिंद।’
कोहली के बयान में छिपा ये संदेश!
कोहली का ये बयान संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुहर लगाता है। इसके अलावा उन्होंने अंत में जय हिंद कहकर करोड़ों भारतीयों का सीना भी गर्व से चौड़ा कर दिया।
कोहली का ये मैसेज साफ मैसेज दे रहा है कि वो मैदान के अंदर हो या बाहर, क्रिकेट की सफलता उनकी प्राथमिकता है।
संजू सैमसन रहे ‘प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट’
आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कपल 2026 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ‘प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। इस दौरान वो काफी भावुक हो गए। पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाने बाले सैमसन ने बताया कि ये मोमेंट उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने ये तक कह डाला कि वो अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं।
संजू सैमसन ने कहा, ‘ये किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश और आभारी हूं। इस समय मेरे पास शब्द नहीं है। साथ ही अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है।’
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्म करते हुए 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर बना लिया। फाइनल में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के अलावा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने फाइनल में 256 रनों का टारगेट दिया। फाइनल मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों का समाना करते हुए पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाए। संजू के अलावा, ईशान किशन ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान ने 21 गेंदों में 6 चौके 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
सैमसन ने कोहली-आफरीदी का तोड़ा कौन सा रिकॉर्ड?
टी-20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का तूफान दिखा। उन्होंने फिफ्टी लगाई और दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। संजू भारतीय टीम की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास क्लब में सबसे पहले शाहीद आफरीदी ने साल 2009 ने में जगह बनाई थी। इसके बाद विराट कोहली ने 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप में यह ये कारनामा कर दिखाया था। लेकिन अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में 321 रन बनाते हुए संजू सैमसन ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.