मैच के बाद कोहली ने नहीं मिलाया ट्रेविस हेड से हाथ
दरअसल, मैच के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो ट्रेविस हेड के साथ उनकी कुछ छींटाकसी हुई थी। मैच खत्म हुआ तो ट्रेविस हेड को लगा कि विराट सबकुछ भूल गए हैं। इसके बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंड शेक के लिए आए तो इस दौरान ट्रेविस हेड ने विराट कोहली से हैंड शेक के लिए अपना हाथ आगे किया, लेकिन आरसीबी के दिग्गज ने उन्हें इग्नोर करते हुए हेड के पीछे ईशान किशन से हाथ मिलाया और आगे निकल गए।
इस दौरान कोहली के चेहरे का भाव ऐसा था कि मानों वह ट्रेविस से बहुत ज्यादा निराशा हैं। वहीं ट्रेविस हेड अपमानित महसूस करते हुए उनका चेहरा उतर गया।
इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से हेड को चिढ़ाया
कोहली ने हेड की तरफ इशारा किया और उन्हें बॉलिंग करने को कहा। कोहली इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से हेड को चिढ़ाया। क्योंकि हेड इस सीजन में ज्यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले हैं और उन्हें रेगुलर फील्ड में इस्तेमाल नहीं किया गया है।
हार के बावजूद आरसीबी बनी टेबल में टॉपर
आरसीबी आखिरकार मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के दबाव में टूट गई और मैच 55 रन से हार गई, लेकिन एसआरएच और जीटी पर बेहतर नेट रन रेट की वजह से टॉप पर रही। टॉप तीन टीमों ने लीग स्टेज 18-18 पॉइंट्स के साथ खत्म किया, जिससे नेट रन रेट फाइनल स्टैंडिंग के लिए तय करने वाला फैक्टर बन गया। नतीजतन, आरसीबी और जीटी ने टॉप दो जगह पक्की की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.