Virat Kohli- Anushka Sharma: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बिजी हैं। आईपीएल में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) शानदार परफॉर्म कर रही है। क्रिकेट के मैदान से इतर विराट एक लाइक को लेकर हुई कंट्रोवर्सी को लेकर भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। ‘लाइक कंट्रोवर्सी’ के बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ दिखे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
विराट कोहली ने हाल ही में एक जर्मन मॉडल लिजलैज की एक फोटो लाइक की थी, जिसको लेकर बवाल मच गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। इससे पहले अवनीत कौर की फोटो लाइक पर भी ऐसी ही कंट्रोवर्सी हुई थी।
विराट का दिखा प्रोटेक्टिव अंदाज
इस विवाद के बाद विराट कोहली को पहली बार पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए। एयरपोर्ट पर विराट अपनी वाइफ अनुष्का को लेकर काफी प्रोटेक्टिव और केयरिंग नजर आए। वे बार-बार पीछे मुड़कर उन्हें देख रहे थे और आगे आने का इशारा कर रहे थे। इतना ही नहीं विराट ने अनुष्का का बैग भी पकड़ा हुआ था। उनका ये केयरिंग नेचर देख फैंस फिर विराट पर दिल हार गए और उन्हें ‘परफेक्ट हसबैंड गोल्स’ बताने लगे।
विराट-अनुष्का ने पैपराजी को पोज देने से इनकार कर दिया और वे बिना रुके अपनी कार की ओर बढ़ गए। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने यह भी कहा कि का कहना कि विराट और अनुष्का दोनों थोड़े शांत और सीरियस नजर आए।
लिजलैज लाइक कंट्रोवर्सी ने बटोरी थीं सुर्खियां
जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लिजलैज बीते दिनों तब सुर्खियों में आईं, जब यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर विराट कोहली के लाइक को नोटिस किया। इसके बाद कमेंट सेक्शन में मजाक और मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्रोलिंग बढ़ती देख विराट ने फोटो को अनलाइक कर दिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।
कंट्रोवर्सी पर लिजलैज ने अब भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में अपने लिए नहीं बल्कि विराट के लिए बुरा लगा है। सुबह उठते ही उन्होंने देखा कि इंटरनेट पर हर जगह इसी मुद्दे की चर्चा हो रही है। उन्हें खुद नहीं पता चला कि विराट ने कब उनकी फोटो लाइक की थी और यह सब उन्हें खबरों के जरिए पता चला।
लिजलैज ने बताया कि वह पहले क्रिकेट से ज्यादा परिचित नहीं थीं, लेकिन इंडिया में जर्नी करने के दौरान उन्होंने आईपीएल देखना शुरू किया था। इसी दौरान वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन बन गईं और विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.