अब विराट कोहली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट को देखा जा सकता है कि वो शुभमन गिल को इशारा करते हुए ‘बाबा जी का ठुल्लू’ बोलना चाहते हैं। वहीं, शुभमन गिल विराट को स्कोर बोर्ड की तरफ देखने को बोलते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को देखकर ‘बाबा जी का ठुल्लू’ मजाकिया अंदाज में इशारा कर रहे हैं। इसके बाद पवेलियन में बैठे शुभमन गिल शायद स्कोर बोर्ड की तरफ इशारा कर रहे हैं कि हम मैच जीत रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि विराट, शुभमन गिल की नकल भी उतार रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली के घूरने वाली तस्वीर को भी डाला है। इसके साथ ही गिल ने कैप्शन में लिखा ‘प्ले होल्ड जेसन होल्डर बोल्ड परफॉरमेंस बाय टीम टुनाइट’।
शुभमन गिल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड की धुनाई शामिल थी। इस मैच में जब गिल 43 रन पर थे, तब उन्होंने एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन कोहली ने कवर पर उनका शानदार कैच पकड़ लिया और आक्रामक जश्न मनाया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.