Sarke Chunar Teri: संजय दत्त और नोरा फतेही का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है, इसे 24 घंटे के अंदर यूट्यूब से डिलीट भी कर दिया गया है. फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का यह गाना अपनी बोल्ड विजुअल्स और गंदे लिरिक्स की वजह से सोशल मीडिया पर ‘अश्लील’ कहकर ट्रोल किया जा रहा है और इसमें कोई शक नहीं कि यह गाना अश्लीलता की सारी हदें पार करता है. यह कोई डबल-मीनिंग गाना नहीं है, बल्कि इसका एक ही मतलब है जिसे बताया नहीं जा सकता. चलिए जानते हैं कि यह गाना किसने लिखा और किसने गाया है?
कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का है गाना.
संजय दत्त और नोरा फतेही का यह बेहद भद्दा गाना अपकमिंग पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का है. ये वही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री है, जिसने ‘केजीएफ’, ‘कांतारा’ और ‘चार्ली’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दी हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और यूजर्स को यह समझ मैं नहीं आ रहा कि जब इस कन्नड़ गाने के हिंदी वजर्न को लिखा जा रहा था या फिर इसे हिंदी में गाया जा रहा था, तो क्या गीतकार और गायक के मन में जरा सी भी ये बात नहीं खटकी की लोग क्या सोचेंगे? लोगों के बीच जब यह गाना आएगा तो इसका क्या परिणाम होगा?
राकीब आलम ने लिखा गाना
बता दें, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को हिंदी में राकीब आलम ने तैयार किया, जो एक गीतकार और संगीतकार हैं. राकीब आलम साउथ इंडियन फिल्मों के बड़े हिट गानों के लिए हिंदी बोल लिखने के लिए जाने जाते हैं. इनमें ‘पुष्पा: द राइज’ का साउंडट्रैक ‘श्रीवल्ली’ और ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ भी शामिल है. यह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जो हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में एआर रहमान और देवी श्री प्रसाद जैसे संगीतकारों के साथ काम किया है. राकीब आलम द्वारा तैयार किए गए ‘पुष्पा: द राइज’ के ‘श्रीवल्ली’ के हिंदी वर्जन को इतना प्यार मिला, भला वो कैसे ‘सरके चुनर तेरी’ गाने के बोल इतने गंदे लिख सकता है.
मांगली ने दी गाने में आवाज
इस अश्लील गाने को प्लेबैक सिंगर सत्यवती राठौड़ ने गाया है, जिन्हें लोग मांगली के नाम से जानते हैं. मांगली मुख्य रूप से तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में गाती हैं और अपने सांस्कृतिक गीतों के लिए जानी जाती हैं. सबसे शर्म वाली बाततो ये है कि इस गाने को मांगली ने गाया ही नहीं, बल्कि अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर वो इस गाने की तारीफ भी करती दिखीं.
फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है. केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण द्वारा निर्मित यह फिल्म एक बड़े बजट का एक्शन ड्रामा है. इस फिल्म में सितारों की एक शानदार टोली है, जिसमें ध्रुव सर्जा, संजय दत्त और नोरा फतेही के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और रमेश अरविंद जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. अपनी जबरदस्त स्टार कास्ट और हाई-ऑक्टेन एक्शन के बावजूद, फिल्म के हालिया गानों और कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक तीखी बहस छिड़ गई है, जिससे फिल्म का आगे का सफर काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है.
About the Author

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.