नई दिल्ली. फिल्म खुदगर्ज फिल्म का ‘आप के आ जाने से’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि 80 के दशक का वो मैजिक है जो आज भी शादियों और पार्टियों की जान बना हुआ है. जब भी यह गाना बजता है, गोविंदा का वो सिग्नेचर स्टेप और नीलम कोठारी की वो प्यारी सी मुस्कान आंखों के सामने आ जाती है. साल 1987 में आई इस फिल्म ने गोविंदा को रातों-रात डांसिंग सुपरस्टार बना दिया था. इस गाने की सबसे खास बात इसकी सादगी और गोविंदा-नीलम की लाजवाब केमिस्ट्री है. मोहम्मद अजीज और साधना सरगम की आवाज में जो खनक है, वो सीधे दिल को छूती है. राजेश रोशन ने इसे म्यूजिक से सजाया है. मजेदार बात यह है कि सालों बाद भी यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.