साल 2021 में सारा अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई थी. फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन फिल्म का एक गाना काफी पसंद किया गया था. ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. फिल्म अतरंगी का वो गाना है हाय चकाचक चकाचक है तू… इस इस गाने में सारा अली खान की एनर्जी और एक्सप्रेशन्स ने फैंस का दिल जीत लिया, जबकि धनुष के साथ उनकी दिलचस्प केमिस्ट्री भी खूब चर्चा में रही.यह गाना फिल्म में उस सीन पर फिल्माया गया है जब धनुष के किरदार लव मैरीज हो रही होती है, गाना सगाई के मौके पर होता है. इस गाने को आवाज श्रेया घोषाल ने दी है. गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म में सारा की अक्षय संग बेमेल जोड़ी लोगों का दिल नहीं जीत पाई थी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.