वीर दास ने दावे को किया खारिज
वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘मैं साफ कर दूं कि ये कहानी पूरी तरह से काल्पनिक और मनगढ़ंत है। कंगना एक बहुत ही प्रोफेशनल कलाकार थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वे सच में एक बेहतरीन कलाकार हैं। ये उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।’
उन्होंने अपने मजाकिया लहजे में आगे कहा, ‘हां ये सच है कि कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी की वजह से मुझे आतंकवादी जरूर कहा था, लेकिन जहां तक सेट की बात है… वहां हमारे बीच किसी भी तरह की दिक्कत नहीं थी।’
कंगना बोलीं- कोई अजीब औरत अपनी सेक्स फैंटेसी…
वीर दास के बाद अब कंगना रनौत का भी रिएक्शन सामने आया है। वीर के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, ‘थैंक्स वीर, पर वो कौन है? छी, लगता है कोई अजीब औरत अपनी शैतानी सेक्स फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है। मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम सदमे में हो और एक दशक बाद भी रो रहे हो। कितना अजीब है।’
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, क्राइम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ साल 2014 में आई थी, जिसमें कंगना रनौत और वीर दास दोनों ने काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक बेहद पैशनेट किसिंग सीन फिल्माया गया था।
इसी सीन को लेकर सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बताया कि कंगना रनौत इतना बहक गई थीं कि वो बार-बार कट बोलने के बाद भी नहीं रुकी। इस चक्कर में उन्होंने मशहूर एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के होंठ से खून निकाल दिया था।
कंगना ने सालों पहले भी किया था रिएक्ट
हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब फिल्म का किसिंग सीन चर्चा में आया है। कंगना रनौत ने साल 2023 में इन अफवाहों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मजेदार अंदाज में लिखा था, ‘ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली। ये कब हुआ?’ इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.