विजय वर्मा को क्यों कहा गया ‘रेड फ्लैग’?
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान डॉली सिंह ने विजय वर्मा के उन किरदारों का जिक्र किया, जो अक्सर नैतिक रूप से जटिल या नेगेटिव होते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि विजय को स्क्रीन पर देखकर दर्शकों के मन में अक्सर सवाल उठने लगता है कि अब किसकी शामत आने वाली है और उनका किरदार आगे किसे नुकसान पहुंचाएगा।
डॉली ने विजय से पूछा कि वह इतने बेहतरीन तरीके से नेगेटिव किरदार कैसे निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विजय को लोग एक ‘चलता-फिरता रेड फ्लैग’ मानते हैं, लेकिन इसके साथ ही इंडस्ट्री में उनकी एक्टिंग और काम करने के तरीके की भी काफी तारीफ होती है।
इसे भी पढ़ें: 23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात
विजय वर्मा ने दिया मजेदार जवाब
डॉली सिंह के सवाल पर विजय वर्मा ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “बस लाल कपड़े का एक टुकड़ा खरीदकर घर पर रख लो, और जितने चाहो उतने झंडे बना लो।”
विजय के इस जवाब पर डॉली ने इसे तुरंत “बेकार मजाक” करार दिया। इसके बाद विजय ने भी मजाकिया अंदाज में पलटवार करते हुए कहा, “ठीक वैसे ही जैसे मैं आपकी बेकार की तारीफों को नजरअंदाज कर देता हूं।”
विजय का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। स्टेज पर दोनों के बीच हुई यह हल्की-फुल्की नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.