OTT Action Thriller Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म में विजय थलपति लीड रोल में हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
विजय थलपति की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर है और इस फिल्म का नाम ‘थुप्पक्की’ (Thuppakki) है। इसकी कहानी जगदीश नाम के एक आर्मी अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुट्टियों में अपने घर आता है। उसे पता चलता है कि स्लीपर सेल्स का एक बड़ा नेटवर्क मुंबई को दहलाने की साजिश रच रहा है। इसके बाद जगदीश बिना किसी को खबर लगे, अपने आर्मी के साथियों के साथ मिलकर इस मिशन को नाकाम करने में जुट जाता है।
August OTT Release: अगस्त में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ओटीटी पर आएंगी 8 फिल्में, सीरीज और रिएलिटी शोज
क्यों बेहतरीन मानी जाती है ये फिल्म?
1. थलपति विजय की सॉलिड एक्टिंग और उनका इंटेलिजेंट आर्मी अफसर वाला अवतार
2. विद्युत जामवाल ने एक शातिर विलेन का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया
3. 12 एनकाउंटर वाला आइकॉनिक सीन, जिसे आज भी साउथ सिनेमा के बेस्ट एक्शन सीक्वेंस में गिना जाता है।
4. हरिस जयराज का बैकग्राउंड स्कोर और संतोष सिवन की सिनेमैटोग्राफी।
अक्षय कुमार ने बनाया है इस फिल्म का रीमेक
अगर आपने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ देखी है, तो आपको बता दें कि वो फिल्म विजय थलपति की ‘थुप्पकी’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। खास बात ये है कि एआर मुरुगदॉस ने ही इसका तमिल और हिंदी वर्जन डायरेक्ट किया है।
बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास
‘थुप्पकी’ अपने समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही। इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारकर इतिहास रचा था। वहीं ‘हॉलिडे’ की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 112.53 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.