कैसी हुई एक्टर के निधन की पुष्टी
दिनयार तीरंदाज के निधन की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। चित्रांगदा सिंह और सुरेश मेनन समेत कई मशहूर हस्तियों ने उनके काम को याद कर श्रद्धांजलि दी है। स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है।
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। वहीं एक्टर सुरेश मेनन ने ओम शांति लिखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इनके अलावा उदय टिकेकर और फैंस ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता को भावभीनी विदाई दी है।
दिनयार तीरंदाज ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म दुनिया से की थी। उन्होंने ‘नुक्कड़’ और ‘ब्योमकेश बख्शी’ जैसे प्रसिद्ध टीवी शोज में अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ‘जबान संभाल के’ में मिस्टर केकी दारूवाला के यादगार किरदार से मिली, जिसे आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा वे ‘चलते चलते’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘क्या कहना’, ‘दिल है के मानता नहीं’, ‘कमाल धमाल मालामाल’ और ‘हेलो ब्रदर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का भी हिस्सा रहे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.