Varun Dhawan Fake Review Controversy: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आरोप लगाए हैं कि एक्टर अपनी फिल्म के लिए फेक रिव्यूज बटोर रहे हैं। जैसी ही ये वीडियो वरुण धवन तर पहुंचा, उन्होंने इसपर रिएक्टर किया। उन्होंने पहले तो एक कमेंट किया, जिसे उन्हें डिलीट करना पड़ा। इसके बाद एक्टर ने उसे बदल दिया और दोबारा से कमेंट कर दिया है। आइए जानते हैं कि इंफ्लुएंसर और वरुण धवन के बीच के इस पूरे विवाद के बारे में….
सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सिमरन भट्ट ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि वरुण धवन की टीम फिल्म के टीजर के लिए फेक रिव्यू जुटा रही है। उन्होंने बताया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर कुछ लोगों ने उन्हें रोका और बिना टीजर देखे रिव्यू देने के लिए कहा। इस बारे ने वीडियो बनाकर सिमरन ने बताया कि जब उन्होंने कहा कि उन्होंने टीजर नहीं देखा है, तो टीम के लोगों ने जवाब दिया कि वे खुद उन्हें बता देंगे कि क्या कहना है। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि अगर स्क्रिप्टेड तरीके से रिव्यू लिया जा रहा है, तो वह असली रिव्यू कैसे माना जा सकता है।
वरुण धवन के कमेंट से सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
इंफ्लुएंसर के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए, वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रमोशनल स्टंट भी बता रहे हैं। मामले ने तेजी से तूल पकड़ लिया और चर्चा का विषय बन गया। जैसे ही यह वीडियो वरुण धवन तक पहुंचा, उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंफ्लुएंसर के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कमेंट करते हुए तंज भरे अंदाज में लिखा कि उम्मीद है इस वीडियो से उन्हें अच्छे व्यूज मिल गए होंगे।
वरुण के क्यों डिलीट करना पड़ा कमेंट
इंफ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन को टैग करते हुए सवाल पूछा है।फोटो में वरुण धवन का एक पुराना कमेंट दिखाई दे रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मैडम, आपने खुद को यह विश्वास दिला लिया है कि जिस किसी ने भी आपसे आकर कुछ पूछा है, उसे मैंने आपके पास भेजा है और यह सब सिर्फ व्यूज पाने के लिए किया गया है।’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ने नीचे काले बैकग्राउंड में हिंदी में लिखा है, ‘वरुण धवन, वह सब तो ठीक है लेकिन आपने अपना कमेंट डिलीट क्यों किया?’ साथ ही यूजर ने भावुक होने वाले इमोजी भी लगाए हैं। अब इंफ्लुएंसर की इस इंस्टाग्राम स्टोरी से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वरुण धवन ने पहले एक कमेंट किया था, जिसें उन्होंने डिलीट करके दोबारा से साफ- सुथरा कमेंट किया है। ये सवाल पैदा करता है कि आखिर एक्टर को ये सब क्यों करना पड़ा।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर बढ़ा विवाद
इस विवाद के बीच फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं और इसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.