Varun Dhawan: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। पहले फिल्म 18 मार्च को रिलीज होने वाली थी, फिर इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होकर 4 जून कर दी गई और अब मेकर्स ने एक बार फिर इसकी रिलीज टाल दी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन काफी खुश हो गए हैं। ऐसा क्यों, चलिए जान लेते हैं।
दरअसल, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रॉम-कॉम फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसकी भी रिलीज डेट टाल दी गई थी और 22 मई को तय कर दी गई थी। चूंकि अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को रिलीज नहीं हो रही है तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपनी पहली वाली रिलीज डेट पर लौट आई है।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टलने पर वरुण धवन खुश
वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस को यह खुशखबरी दी है और साथ ही उनका कैलेंडर रीसेट करने में मदद करने के लिए यश को थैंक्यू भी बोला है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ कब होगी रिलीज?
बॉर्डर 2 स्टार ने कैप्शन में लिखा- “5 जून 2026 को सिनेमाघरों में… यश और मैडॉक फिल्म्स का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट तय करने में मदद की। अब यह फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है”।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता और मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने किया है जबकि निर्माण रमेश तौरानी द्वारा किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का टाइटल डेविड धवन की 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के एक हिट गाने से प्रेरित है, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन नजर आए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.