20 रुपये का वादा, 120 रुपये की वसूली
वायरल वीडियो में छात्र पिंटू कुमार बताता है कि उसे 6 भटूरे के साथ छोले की प्लेट 20 रुपये में देने का वादा किया गया था. लेकिन खाना खत्म करने के बाद दुकानदार ने उससे 120 रुपये मांग लिए. छात्र ने बताया कि, “20 रुपये का बोलकर 6 पीस दिए और 120 रुपये ले लिए.” इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि उसके जैसे कई और छात्र भी इस तरह के ओवरचार्जिंग का शिकार हुए हैं.
पुलिस ने तुरंत कराया एक्शन
मामला बढ़ने पर छात्र सीधे स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा. वीडियो में पुलिस अधिकारी दुकानदार से सवाल करते नजर आते हैं और पूछते हैं कि 20 रुपये का सामान बताकर 120 रुपये क्यों लिए गए. दबाव पड़ने पर दुकानदार माफी मांगता है और भविष्य में ऐसा न करने की बात कहता है. इसके बाद पुलिस के कहने पर छात्र को मौके पर ही अतिरिक्त पैसे वापस कर दिए जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने छात्र का समर्थन करते हुए रेलवे स्टेशनों पर सख्ती बढ़ाने की मांग की. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि 2026 में 20 रुपये में 6 भटूरे मिलना ही शक की बात है. एक यूजर ने लिखा, “20 रुपये में 6 भटूरे कौन दे रहा है?” जबकि दूसरे ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि “ऐसी ओवरचार्जिंग सिर्फ स्टेशन तक सीमित नहीं है, शहर के कई रेस्टोरेंट में भी ऐसा होता है.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.