भारतीय रेलवे ने हाल ही में अपने कुछ ट्रेनों में यात्रियों के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए बिस्तरों की व्यवस्था में बदलाव किया है. अब एसी 3 क्लास में सफेद साधारण चादरों की जगह रंग-बिरंगी, आकर्षक डिजाइन वाली चादरें दी जाने लगी हैं. इससे ट्रेन का माहौल पहले की तरह मुर्दाघर जैसा नहीं लगेगा, जैसा कि कई यात्रियों ने महसूस किया है तो आइए इस बदलाव के बारे में जानते हैं, साथ ही आपको बताते हैं कि यात्रियों और सोशल मीडिया पर इसे देखकर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी.
पहले कैसा था बिस्तर?
भारतीय रेलवे में अब तक एसी क्लास की ट्रेनों में यात्रियों को मुफ्त बिस्तर, तकिए, चादर और कंबल मिलते थे. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ एसी क्लास में ही थी. यात्रियों को चादरें किराए के हिस्से के रूप में दी जाती थीं, और यात्रा खत्म होने पर इन्हें ट्रेन में ही छोड़ना पड़ता था. परंपरागत रूप से, रेलवे की ये चादरें पूरी तरह सफेद होती थीं. सफेद चादरों की वजह से कई बार पूरे डिब्बे का माहौल बहुत गंभीर और बेरंग सा लगता था. इस कारण से यात्रियों ने इसे अक्सर मुर्दाघर जैसा बताया.
नया बदलाव रंग-बिरंगी चादरें
27 फरवरी को इंस्टाग्राम यूजर ओइन्द्रिला दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की नई ट्रेनों में यात्रियों को अब रंग-बिरंगी, आकर्षक ब्लॉक-प्रिंट डिजाइन वाली चादरें दी जा रही हैं. ओइन्द्रिला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि भारतीय रेलवे ने अभी-अभी सफेद रंग बदल दिया है… और अब अचानक मुर्दाघर जैसा महसूस नहीं होता, इस बदलाव से ट्रेन का माहौल ज्यादा अच्छा और भरा लग रहा है. यात्रियों ने इस बदलाव को देखकर खुशी व्यक्त की और कहा कि अब सफेद चादरों की बजाय रंग-बिरंगी चादरें यात्रा के अनुभव को और आरामदायक बनाती हैं.
यह भी पढ़ें – Video: महिला को डराने पर रोबोट को उठा ले गई पुलिस, यूजर्स बोले, “अब लफंगों की नौकरी भी खतरे में है”
इंटरनेट पर यात्रियों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस बदलाव को देखकर लोगों की प्रतिक्रिया आईं. कुछ यात्रियों ने इसे सकारात्मक रूप में देखा और कहा कि यह बहुत गर्मजोशी भरा और आरामदायक लगता है. कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि यात्रियों को चादरें, तकिए और कंबल चोरी नहीं करने चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि रेलवे कर्मचारी इन चीजों के लिए खुद भुगतान करते हैं, इसलिए उनका ध्यान रखना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव सिर्फ वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए है और सामान्य 3AC ट्रेनों में यह सुविधा अभी लागू नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर इस बदलाव को लेकर काफी उत्साह और चर्चा देखने को मिली.
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में साफ खाने की सेवा
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन सिर्फ बिस्तरों में ही सुधार नहीं कर रही है. इससे पहले, ट्रेन की भोजन सेवा को लेकर भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में देखा गया कि एक रेलवे कर्मचारी पूरी तरह से सफाई का ध्यान रखते हुए यात्रियों को खाना बांट रहे थे. कर्मचारी ने गल्वस, मास्क और हेयर नेट पहनकर खाना परोसा, जिससे यह साफ-साफ दिखा कि वंदे भारत ट्रेन में सफाई और यात्रियों के स्वास्थ्य को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है.
यह भी पढ़ें – टोपी पहनने से रोका तो ड्राइवर ने मालिक के मुंह पर दे मारी नौकरी, खुद्दारी देख खुश हुए यूजर्स
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.