Indian Stock Market Rally Reasons: भारतीय घरेलू बाजार में बुधवार, 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में जोरदार तेजी है.
दोपहर करीब 12:50 बजे सेंसेक्स करीब 679 अंक उछलकर 76,750 के लेवल तो वहीं, निफ्टी 50 203 अंक की तेजी के साथ 23,785 अंक पर ट्रेड कर रही थी. मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालातों के बीच भारतीय बाजार में रिकवरी दिख रही है. आइए जानते हैं, आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?
आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को मिला सहारा
शेयर बाजार में आई इस तेजी के पीछे आईटी सेक्टर की अहम भूमिका रही. पिछले कुछ दिनों से गिरावट झेल रहे इन शेयरों में निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की हैं. इसी का असर रहा कि निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी तक चढ़ गया. साथ ही लगातार 6 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला भी थम गया.
इस दौरान कई आईटी कंपनियों के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखने को मिली. निवेशकों के भरोसे ने बाजार को सहारा देने का काम किया हैं.
वैश्विक स्तर से मिल रहे मजबूत संकेत
घरेलू बाजार समेत वैश्विक बाजारों से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहा है. एशियाई बाजारों की बात करें तो, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत तक उछल गया.
वहीं, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2 फीसदी उछला. अमेरिकी बाजार भी आखिरी कारोबार दिन पॉजिटिव नोट पर बंद हुए थे. कुल मिलाकर ग्लोबल स्तर से मिल रहे संकेतों ने भारतीय बाजार का आगे बढ़ाने का काम किया है.
इंडिया VIX में गिरावट से बाजार को मिला भरोसा
बुधवार को बाजार में हलचल मापने वाला इंडिया VIX इंडेक्स करीब 5 फीसदी टूटकर 18.84 पर आ गया. यह संकेत देता है कि पिछले दिनों के मुकाबले अब निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई है और माहौल पहले से ज्यादा शांत नजर आ रहा है.
जब VIX में इस तरह गिरावट आती है, तो आम तौर पर इसका मतलब होता है कि बाजार में डर घट रहा है और लोग निवेश करने के लिए ज्यादा तैयार हो रहे हैं.
कच्चे तेल की कीमतें है स्थिर
कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1.46 फीसदी फिसल गई और 101.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंची है. इस खबर के बाद निवेशकों की चिंता कम हुई और बाजार को सहारा मिला.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Sahara Refund Update: सहारा में फंसा पैसा कैसे मिलेगा? अभी कर लें ये काम…10 लाख तक का क्लेम हो सकता है मंजूर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.