Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार धमाकेदार परियां खेल रहे हैं। 15 साल की उम्र में वैभव केवल अपने बेखौफ बल्लेबाजी से दिग्गज-दिग्गज गेंदबाजों के छक्के उड़ा रहे हैं।
बीते मंगलवार को वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलकार फिर से अपनी तरफ सभी का ध्यान खींचा। इस मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली और जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। इस बीच अर्धशतक के बाद उनका ‘A’ वाला सेलिब्रेशन खूब वायरल हो रहा है। अब ‘A’ वाले सेलिब्रेशन का राज खूब वैभव ने खोला है।
93 रनों की तूफानी पारी से RR को दिलाई जीत
मंगलवार को हुए मैच में लखनऊ ने राजस्थान के सामने 221 रनों न का लक्ष्य खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करती हुई राजस्थान टीम का प्रदर्शन बेहद शनदार रहा। इस मैच में वैभव ने महज 38 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली। इस दौरान वैभव के बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले। अंत में राजस्थान ने इस मैच को 19.1 ओवर में 3 विकेट के जीत हासिल कर ली।
हाफ सेंचुरी के बाद ‘A’ वाला सेलिब्रेशन
वैभव ने इस मैच में तूफानी अंदाज में फिफ्टी लगाई। फिफ्टी लगाने के बाद वैभव ने दोनों हाथों से अंग्रेजी का ‘A’ अक्षर बनाकर जश्न मनाया। वैभव का यह खास सेलिब्रेशन तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि, प्रेजेंटेशन के दौरान जब वैभव से इसका मतलब पूछा गया तो टाल दिया। अब वैभव ने इसका खुद खुलासा किया है।
मां को समर्पित किया ‘A’ वाला सेलिब्रेशन
राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव ने इस सेलिब्रेशन का असली राज बताया। उन्होंने कहा यह सेलिब्रेशन अपनी मां को समर्पित किया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है, इसलिए उन्होंने मैदान पर यह खास इशारा किया। हालांकि, वीडियो में वैभव ने यह भी बताया कि ‘मैं नहीं चाहता था कि यह बात सबको पता चले।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.