IND vs ENG T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहले मुकाबले पर दुनिया भर के फैंस की नजरें रहेंगी, क्योंकि हर कोई चाहता है कि मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में फैंस टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वैभव को देखना चाहते हैं। अब इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में कॉमेंटेर आकाश चोपड़ा भी चाहते हैं कि वैभव को मौका मिलना चाहिए। इस दौरान मैच से पहले आकाश ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल के धाकड़ सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताते हुए आकाश चोपड़ा ने अपनी संभवित प्लेइंग 11 में जगह दी है। हालांकि, वैभव को टीम में शामिल करते ही उन्होंने संजु सैमसन को अपनी टीम से बाहर कर दिया है। बता दें कि आकाश ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी सभावित टीम में वैभव को जगह नहीं दी थी, लेकिन अब उनका मानना है कि वैभव को जगह मिलनी चाहिए।
पूरी सीरीज में वैभव को मौका मिलना चाहिए
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को तो खेलाना ही चाहिए। उनका कहना है कि वैभव को एक मैच में नहीं, बल्कि सीरीज के 5 के 5 मैच खेलाना चाहिए। ऐसे में यह देखना है कि वैभव टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।
आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.