भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट ड्रीम में एक बड़ी रुकवाट क्या होगी? 15 साल के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी अब तक भारत की ओर से छह इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
‘सूर्यवंशी के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है’
द्रविड़ ने जियो हॉटस्टार से कहा, ”वैभव के मामले में आपको धैर्य रखना होगा। वह अभी सिर्फ 15 साल का है। मैंने उस बच्चे को जितना देखा है, उससे मुझे कोई संदेह नहीं है कि अगर उसे घरेलू क्रिकेट में कुछ सीजन लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का मौका मिले, तो वह टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफल रहेगा। जो खिलाड़ी पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या उनके बीच वैभव प्लेइंग प्लेइन में जगह बना पाएगा, यह एक अलग कहानी है और मुश्किल भी है। क्या उसके पास घरेलू क्रिकेट के दो पूरे सीजन खेलने का समय होगा क्योंकि वह व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलने में बहुत बिजी रहेगा, मुझे इस बारे में पक्का नहीं पता। हालांकि, स्किल के हिसाब से मुझे लगता है कि कोई प्रॉब्लम नहीं है। वह शेड्यूल की वजह से ऐसा कर पाएगा या नहीं, यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है।”
द्रविड़ के कोच रहते सूर्यवंशी ने किया IPL डेब्यू
द्रविड़ ने सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में करीब से देखा है। सूर्यवंशी ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब द्रविड़ ही आरआर के हेड कोच थे। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। फिर उन्होंने कोलंबो में लिस्ट ए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ गदर काटा और 29 गेंदों में 94 रन बनाए। उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह इंग्लैंड में तीन मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में जलवा बिखेरा रहा। यहां उन्होंने 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। सूर्यवंशी ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 215 रन बनाए। उनका औसत 17.25 है। वह दलीप ट्रॉफी 2026 में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ सिर्फ 8 रन ही बना सके। ईस्ट जोन ने यह मैच एक पारी और 210 रनों से जीता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.