वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ‘तूफानी मेहनत’ धरी रह गई। उनकी 92 रनों की धमाकेदार पारी के बावजूद ईस्ट जोन की टीम एक रन की बढ़त भी हासिल नहीं कर पाई।
वैभव सूर्यवंशी को हर्ष दुबे ने भेजा पवेलियन
26वें ओवर में हर्ष दुबे ने शतक की ओर बढ़ रहे सूर्यवंशी को आउट कर सेंट्रल जोन को पहली सफलता दिलाई। सूर्यवंशी ने दुबे की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े अरशद खान को पार नहीं कर पाए और कैच थमा जिया। सूर्यवंशी ने 81 गेंदों में सात चौके और सात छक्के लगाते हुए 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी ओवर में हर्ष ने कुमार कुशाग्र (शून्य) का शिकार कर लिया। सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 42 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। वह धीरे-धीरे रिकॉर्ड की ओर नहीं बढ़े। बल्कि उन्होंने तूफानी अंदाज में इसे हासिल किया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
अभिमन्यु ईश्वरन बने आर्यन पांडे का शिकार
सूर्यवंशी बाद सुदीप कुमार घरामी (25) ने अभिमन्यु के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 39वें ओवर में आर्यन पांडे ने अपना अर्धशतक पूरा कर चुके अभिमन्यु को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांडे ने 41वें ओवर में विराट सिंह (पांच) और सुदीप कुमार घरामी को आउट कर सेंट्रल जोन की मैच में वापसी करा दी। इसके बाद सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने ईस्ट जोन के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। कप्तान ईशान किशन और अनूकुल रॉय (16-16) सस्ते में लौटे। कुनैन कुरैशी 13 और अभिजीत सरकार 2 रन बनाकर आउट हुए। 57वें ओवर में यश ठाकुर ने मुकेश कुमार (तीन) को बोल्ड कर ईस्ट जोन की पारी का समापन किया। सेंट्रल जोन की ओर हर्ष दुबे ने चार विकेट लिए। यश ठाकुर और आर्यन पांडे को तीन-तीन विकेट मिले।
ईस्ट जोन ने स्टंप्स तक मैच पर बनाई पकड़
सूर्यवंशी और अभिमन्यु की पारियों के बाद मुकेश कुमार (दो विकेट) और मोहम्मद शमी (एक विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन दूसरे दिन मैच पर अपनी पकड़ बना ली। स्टंप्स तक के समय सेंट्रल जोन का स्कोर दूसरी पारी में 20 ओवर में 45 रन पर तीन विकेट था। मुकेश ने कुणाल चंदेला (दो) को आउट कर सेंट्रल जोन को पहला झटका दिया। इसके बाद 14वें ओवर में शमी ने आर्यन जुयाल (आठ) का शिकार किया। मुकेश ने कप्तान रजत पाटीदार (पांच) को भी पवेलियन भेजा। अमन मोखाड़े 23और आर्यन पांडे 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.