वैभव सूर्यवंशी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के साथ ही कोई धमाका ना कर पाए हों, लेकिन उन्हें जल्द ही फिर से मौका मिल सकता है। अभी तो भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें वैभव फिर से नजर आएंगे, अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो वे खेलेंगे भी।
इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के दो और मैच अभी बचे हुए हैं। जैसे ही ये सीरीज खत्म होगी टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर चली जाएगी। जहां तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से पहले ही टीम का ऐलान कर दिया गया है। खास बात ये है कि सीरीज के लिए जहां वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है, वहीं संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। संजू को बाहर करने के फैसले के बाद बीसीसीआई की काफी आलोचना भी हुई थी।
प्रभसिमरन सिंह को भी टीम में मिला है मौका
बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज और बैकअप ओपनर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह को टीम में रखा है, लेकिन इस बात की संभावना ज्यादा है कि प्लेइंग इलेवन में पहली च्वाइस ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। अगर कहीं कुछ गड़बड़ होती है तभी प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया जाएगा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। इसी दिन वैभव फिर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी और तीसरा मैच 26 जुलाई को है। यानी चार ही दिन में तीन मैच खेल लिए जाएंगे। ये काफी व्यस्त सीरीज होगी। अपनी पहली सीरीज में नाकाम होने के बाद वैभव के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी, देखना होगा कि वे कैसा खेल दिखाते हैं। इस सीरीज में भी भारतीय टीम के कमान श्रेयस अय्यर के पास रहेगी, जो अभी तक अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश कर रहे हैं।
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें
क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? शुभमन गिल फिट तो किस पर है सस्पेंस
आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड वनडे, बदला हुआ समय नोट कीजिए
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.