Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट की रणनीति की जमकर आलोचना हुई थी। अब टीम इंडिया के पास वापसी करने का एक शानदार मौका है, जहां इंग्लैंड के बीच बुधवार, 1 जुलाई से पांच टी20 मुकलाबों की शुरुआत होने वाली है।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या फिर उन्हें इंतजार ही करना पड़ेगा। हालांकि, टीम इंडिया पहले ही संकेत दे चुकी है कि वैभव को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर सकती है। वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि संजु की जगह वैभव को मौका मिल सकता है।
संजु सैमसन आउट, वैभव सूर्यवंशी इन
श्रेयस अय्यर की टी20 कप्तानी की शुरुआत बेहद फ्लॉप रही, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस वो गलती नहीं करना चाहेंगे जो गलती आयरलैंड के खिलाफ की थी। इंग्लैंड मैच से पहले यह कयास लगाया जा रहा है कि लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहे संजु सैमसन की जगह वैभव को जगह मिल सकती हैं। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में संजु ने महज 5 रन ही बनाए थे। कई लोगों का मानना है कि ईशान किशन की जगह भी वैभव टीम में शामिल हो सकते हैं।
इन दिग्गजों ने कहा वैभव को मौका जल्द दें
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वैभव को अभिषेक या संजु की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने भी हैरानी जताई थी, जब आयरलैंड के खिलाफ वैभव को मौका नहीं मिला था। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में वैभव डेब्यू कर सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.