वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने इंटरनेसनल क्रिकेट में कदम रखा है। सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अहम बात कही है। रहाणे ने हाल ही में रिटायरमेंट रिटायरमेंट लिया।
‘अभी कमेंट करना मुश्किल है’
हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले रहाणे से जब ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर पूछा गया कि क्या सूर्यवंशी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे तो उन्होंने कहा, ”अभी इस पर कुछ कहना या कमेंट करना मुश्किल है।” पॉडकास्ट पर डेविड लॉयड, फिल टफनेल और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक और माइकल वॉन मौजूद थे। बता दें कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले सूर्यवंशी का टेस्ट क्रिकेट के लिए समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में उम्र और अनुभव के साथ अलग-अलग चुनौतियों से निपटना सीख जाएगा।
‘IPL में ऐसा करना आसान है’
रहाणे ने आगे कहा, ”मैं कुछ नहीं कहना चाहता और उस लड़के पर प्रेशर नहीं डालना चाहता। क्योंकि लोग पहले से ही उसके बारे में बहुत बातें कर रहे हैं। अभी तो बस दो आईपीएल सीजन हुए हैं। मुझे एहसास है कि आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट बिल्कुल अलग हैं। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो प्रेशर बहुत ज्यादा होता है। आईपीएल में 4, 5 ओवर में 70 रन चेज करना आसान है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उतने ही रन चेज करना अलग है। उसे बस अपना गेम खेलने दीजिए और आगे बढ़ने दीजिए।”
IPL जैसा रौद्र रूप नहीं दिखा
सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी। वह पावरप्ले में ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर विरोधी टीम की हवाइयां उड़ा देते थे। लेकिन सूर्यवंशी अभी तक छह इंटरनेशनल मैचों में आईपीएल जैसा रौद्र रूप नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे में पहले टी20 में 19 गेंदों में 50 रनों की आतिश पारी खेली मगर दूसरे मैच में 9 गेंदों में 20 रन बना सके। सूर्यवंशी ने तीसरे मुकाबले में 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। सूर्यवंशी भले ही शतक से चूक गए लेकिन फैंस जिस तरह की उनकी बैटिंग देखने की आदी है, यह वैसी पारी नहीं थी। उन्होंने 15 चौके लगाए और सिर्फ तीन छक्के ठोके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.