वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, ऐसा कहना है टीम इंडिया के इंट्रीम कोच वीवीएस लक्ष्मण का। मगर उन्होंने एक चीज और कही कि लंबे करियर के लिए वैभव को अपनी फिटनेस पर काम करना होगा।
वैभव सूर्यवंशी के कमबैक से हैरान नहीं वीवीएस लक्ष्मण
लक्ष्मण ने यह भी बताया कि इंग्लैंड में अपने इंटरनेशनल करियर की खराब शुरुआत के बाद जिस तरह से सूर्यवंशी ने वापसी की, उससे वह हैरान नहीं हैं। वैभव इंग्लैंड में शॉर्ट बॉल से परेशान दिखे थे। उन्होंने तीन मैचों में 14, 13 और 15 रनों के साथ कुल 42 रन बनाए थे।
जब लक्ष्मण से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सूर्यवंशी ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया, तो उन्होंने जवाब दिया, “यह उम्मीद के मुताबिक था। पिछले साल भी, जब वह पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, तो जिस तरह से उन्होंने प्रेशर को हैंडल किया, वह शानदार था। मेरा मानना है कि कोई भी IPL मैच एक इंटरनेशनल मैच के बराबर होता है। 14 या 15 साल की उम्र में, जब आप IPL में खेल रहे होते हैं, तो या तो आप मौके से बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं या प्रेशर को अपना सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरा ऑप्शन चुना।
तो मैं इस सीरीज के नतीजे से हैरान नहीं हूं। वह शतक न बना पाने से निराश थे, लेकिन हमने उनसे कहा कि यह उनका पहला या आखिरी मौका नहीं होगा। उनके सामने एक लंबा करियर है, और उनके पास हर दिन बेहतर होने का एटीट्यूड और माइंडसेट है। मुझे यकीन है कि वह आगे बढ़ेगा और इंटरनेशनल लेवल पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। उसमें ऐसा करने की पूरी काबिलियत और क्षमता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.