15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री, बना रिकॉर्ड
टीम में पहली बार सिलेक्शन होने के दिन सबसे कम उम्र के मामले में वैभव ने शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले शेफाली पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर भारतीय टीम के लिए चुनी जाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी थीं। शेफाली जब पहली बार चुनी गई थीं, तब वह 15 साल, 220 दिन की थीं। वहीं, पुरुष क्रिकेटर्स में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी सिर्फ 15 साल 71 दिन है।
शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेल लिया था। वहीं, सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे शेफाली और सचिन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।
इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडिया स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।
भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
- पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
- दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
- 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
- 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
- 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
- 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
- 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
- 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
- 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
- 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स
IPL 2026 में वैभव ने काटा था गदर
वैभव ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था और सात मैचों में 252 रन बनाए थे। आईपीएल-2026 में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया और 14 मैचों में 776 रन बनाए। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और ऑरेंज कैप भी जीती।
उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले थे। उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस सीजन वैभव ने हर बड़े गेंदबाज को अपना निशाना बनाया था और जमकर कुटाई की थी फिर चाहे सामने जसप्रीत बुमराह आए हों या जोश हेजलवुड या पैट कमिंस। वैभव ने किसी को नहीं छोड़ा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.