चेहरा धोने के लिए फेसवॉश यूज करने के बजाए, अगर आप दही का इस्तेमाल करना शुरु करें तो कई फायदे हो सकते हैं। दही चेहरे को नेचुरली क्लीन करने का तो काम करती ही है, साथ ही लैक्टिक एसिड मौजूद होने की वजह से डेड स्किन रिमूव करने का भी काम करती है।
फेसवॉश की जगह दही इस्तेमाल करने के फायदे क्या हैं?
डेड स्किन को हटाने में फायदेमंद है दही
दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा की सतह पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। इससे स्किन ज्यादा साफ और ब्राइट नजर आ सकती है।
स्किन को सॉफ्ट बनाने में मददगार
दही में मौजूद फैट्स और प्रोटीन स्किन को सॉफ्ट और चिकना बनाने में मदद कर सकते हैं। खासकर अगर आपकी त्वचा काफी रूखी है, तो दही का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सेंसेटिव स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती है
स्किन सेंसेटिव हो तो रेडनेस, खुजली और सन बर्न की समस्या होना काफी आम है। ऐसे में ठंडी दही को चेहरे पर लगाना काफी आराम पहुंचा सकता है। हालांकि अगर स्किन बहुत ज्यादा लाल हो रही है या उसपर पहले से एलर्जी या जलन की समस्या बनी हुई है, तो किसी भी एसिडिक चीज को चेहरे पर लगाने से जलन और बढ़ सकती है।
टैनिंग हटाने में मदद करती है दही
धूप की वजह से अगर आपकी स्किन पर टैनिंग हो गई है या स्किन काफी डल लग रही है, तो दही को फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को रिमूव करने में मदद करता है, जिससे चेहरा ज्यादा साफ, चमकदार और ग्लोइंग नजर आ सकता है।
काम की टिप- चेहरा ऑयली है तो दही में थोड़ा सा बेसन या मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेसवॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो चुटकी भर हल्दी मिलाकर आप इसे चेहरा साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेसवॉश की तरह कैसे इस्तेमाल करें दही?
चेहरा क्लीन करने के लिए जिस तरह आप फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही दही को यूज करना है। इसके लिए पहले अपने चेहरे को पानी से गीला कर लें, अब थोड़ी सी दही ले कर चेहरे पर अप्लाई करें। हल्के हाथों से इसे 1-2 मिनट के लिए रगड़ें, फिर चेहरे को पानी से धो लें। अगर आपके पास टाइम है तो दही को 5-10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दे सकते हैं। इसके बाद पानी से धो लें, स्किन बिल्कुल निखर सी जाएगी।
किन्हें नहीं करनी चाहिए इस्तेमाल?
आमतौर पर दही लगभग सभी स्किन टाइप को सूट हो जाती है। लेकिन अगर आपकी त्वचा कुछ ज्यादा ही सेंसिटिव है, या उसपर एक्ने, रेडनेस, खुजली, एलर्जी जैसी कोई स्किन प्रॉब्लम बनी हुई है तो इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। इसके अलावा पैच टेस्ट करने के बाद ही किसी चीज को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.