अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी रहे सीनियर सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम को निधन हो गया। इस बात की जानकारी रविवार को उनके कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई। उनके कार्यालय ने बताया कि सीनेटर ग्राहम का निधन अचानक हुई एक बीमारी की वजह से हुआ है।
सीनेटर लिंडसे ग्राहम का कार्यालय ने बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, “इस दुखद समय में सीनेटर ग्राहम का परिवार सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता है। हमारी अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उसे बनाए रखा जाए।”
Statement from the Office of U.S. Senator Lindsey Graham (R-South Carolina). pic.twitter.com/CQ5yVvqTH1
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) July 12, 2026
इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान
भारत पर 500% टैरिफ लगाने वाले बिल की कर रहे थे तैयारी
निधन से पहले सीनेटर लिंडसे ग्राहम एक ऐसे कानून को पास करवाने की तैयारी में जुटे थे, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ने वाला था। इस बिल में रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर भारी-भरकम जुर्माना यानी 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था। भारत भी रूस से तेल खरीदता है, इसलिए इस बिल का असर भारत पर भी होता। इस मांग को लेकर ग्राहम का ट्रंप प्रशासन के साथ समझौता भी हो गया था, लेकिन बिल पास होने से पहले ही उनका निधन हो गया।
इसे भी पढ़ें: Toronto Shooting: कनाडा के मशहूर Salsa Festival में फायरिंग की घटना, 2 लोगों की मौत से मातम में बदला जश्न
2002 में पहली बार चुने गए थे सीनेटर
दक्षिण कैरोलिना के रहने वाले लिंडसे ग्राहम साल 2002 में पहली बार अमेरिकी सीनेट के सदस्य चुने गए थे। इसके बाद उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और उन्होंने साल 2008, 2014 और 2020 के चुनावों में भी लगातार शानदार जीत हासिल की। साल 2008 के आम चुनाव में वे अपने राज्य दक्षिण कैरोलिना में 10 लाख से ज्यादा वोट पाने वाले पहले राजनेता बने थे।
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.