आज ही के दिन यानी की 15 अप्रैल को अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमेरिका के इतिहास में आज का दिन काफी अहम है। अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने देश को गृहयुद्ध से बाहर निकाला था और दास प्रथा खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन उनकी हत्या आज भी रहस्यों से घिरी है। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अब्राहम लिंकन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
एक गरीब परिवार में 12 फरवरी 1809 को अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ था। शुरूआती जीवन से ही कई उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इनके पिता का नाम थॉमस लिंकन था और मां का नाम नैन्सी हैंक्स था। जब लिंकन 10 साल के थे, तो उनकी मां की मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: Sam Manekshaw Birth Anniversary: World War II में 7 गोलियां खाकर भी नहीं मानी हार, ऐसे थे भारत के पहले Field Marshal सैम मानेकशॉ
राष्ट्रपति बने लिंकन
शुरूआती संघर्षों के बाद अब्राहम लिंकन ने एक वकील के रूप में काम किया। बाद में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। साल 1858 में लिंकन सीनेटर के लिए स्टीफन ए डगलस के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस चुनाव के कारण अब्राहम लिंकन पूरे देश में मशहूर हो गए। इसी के चलते लिंकन ने साल 1860 में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन नामांकन जीता था।
साल 1860 में अब्राहम लिंकन वह पहले रिपब्लिकन थे, जो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में रिपब्लिकन पार्टी को एक मजबूत राष्ट्रीय संगठन बनाया। वहीं 01 जनवरी 1863 को राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने मुक्ति की उद्घोषणा जारी की। जिसने गुलामों को हमेशा के लिए आजाद कराने का ऐलान किया था। वहीं 04 मार्च 1864 को अब्राहम लिंकन को दोबारा से अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया था।
लिंकन की हत्या
वहीं 14 अप्रैल 1865 को गृह युद्ध खत्म होने पर गुड फ्राइडे को एक समारोह रखा गया था। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति लिंकन वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थिएटर में पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता जॉन विल्कीस बूथ ने अब्राहम लिंकन को गोली मार दी। वहीं गोली लगने के अगले दिन 15 अप्रैल 1865 को अब्राहम लिंकन का निधन हो गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.