Share Market Today: गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 225 अंक लुढ़ककर 82272 के लेवल पर खुला, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47 अंक फिसलकर 25406 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की.
गुरुवार को NSE निफ्टी 50 365 अंक या 1.41 परसेंट गिरकर 25454 पर बंद हुआ, जबकि BSE सेंसेक्स 1236 अंक या 1.48 परसेंट की गिरावट के साथ 82498 के लेवल पर बंद हुआ.
एशियाई बाजारों का हाल
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के बाद शुक्रवार को ज्यादातर एशियाई बाजारों के कारोबार में कमजोरी देखी गई. जापान के निक्केई 225 में 1.04 परसेंट की गिरावट आई. टॉपिक्स भी 1.12 परसेंट नीचे ट्रेड करता नजर आया. इसके विपरीत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.66 परसेंट बढ़ा, लेकिन स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.19 परसेंट की गिरावट आई. लूनर न्यू ईयर की छुट्टी के कारण चीन और हांगकांग में बाजार बंद रहे.
वॉल स्ट्रीट में मचा हड़कंप
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर रही. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 267.50 पॉइंट्स या 0.54 परसेंट गिरकर 49,395.16 पर बंद हुआ. S&P 500 0.28 परसेंट फिसलकर 6,861.89 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 0.31 परसेंट लुढ़ककर 22,682.73 पर बंद हुआ.
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द परमाणु समझौता करें, नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने इसके लिए ईरान को 10-15 दिन की डेडलाइन भी दी है. इस पर ईरान ने भी धमकी दी कि अगर हमला हुआ तो वह अपने यहां US बेस पर जवाबी कार्रवाई करेगा. मध्य-पूर्व में अमेरिकी सेना की भारी तैनाती के बीच
जंग होने का खतरा और बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें:
टेलीकॉम सेक्टर की इस कंपनी को PLI स्कीम के तहत मिले 70 करोड़ रुपये, पहले मिल चुके हैं 397 करोड़
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.