वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच अभी सीधा सैन्य टकराव बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अगर अब भी संयम नहीं बरता गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं। पिछले दो हफ्तों में इस सैन्य टकराव में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। वहीं हर सैनिक के घायल होने पर ट्रंप का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है वो लगातार ईरान को सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) ने आधिकारिक पुष्टि की है कि पिछले दो हफ्तों (7 जुलाई के बाद) में ईरान के साथ जारी भीषण हमलों और जवाबी कार्रवाई में लगभग 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश जवानों को हमलों के दौरान सिर में चोट आई है। ईरान और अमेरिका का संघर्ष जैसे- जैसे बढ़ रहा है मध्य पूर्व के कई अन्य देश भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
लगातार 10वीं रात US के जोरदार हमले
अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक ईरान पर 10वें दौर की एयरस्ट्राइक पूरी की। पेंटागन के मुताबिक इन हमलों में ईरान के सैन्य कमांड सेंटरों और नौसैनिक क्षमताओं को निशाना बनाया गया है।
उधर, ईरानी स्टेट मीडिया ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित बंदर अब्बास, केश्म और होर्मोज़गान प्रांत के बेमानी जिले में कई जोरदार धमाकों की पुष्टि की है। ईरान के राष्ट्रपति ने माना है कि देश इस वक्त एक फुल स्केल वॉरमें उलझा हुआ है, जिसका असर उसकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
होर्मुज में ठप हुआ जहाजों का आवागमन
वहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में व्यावसायिक जहाजों पर हमले काफी बढ़ गए हैं। ब्रिटिश मैरीटाइम अथॉरिटी के मुताबिक ओमान के तट के पास एक ऑयल टैंकर हमले की चपेट में आ गया, जिसके बाद क्रू मेंबर्स को जान बचाने के लिए लाइफबोट का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा दो अन्य जहाजों पर भी हमले की खबर है। इस डर की वजर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले दैनिक जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। जहाजों के लाइव डेटा के मुताबिक सोमवार को इस बेहद अहम समुद्री रास्ते से सिर्फ 9 व्यापारिक जहाज गुजरे।
संसद में आज जवाब देंगे रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ
अमेरिका में रक्षा मंत्रालय द्वारा सैनिकों के घायल होने की जानकारी देर से सार्वजनिक करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष आज इस तनाव के बाद पहली बार अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में पेश होकर सांसदों के तीखे सवालों के जवाब देंगे।
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.